---Advertisement---

मौत से दौड़ती ट्रेन – Bullet Train Exploison (2025) Explained

क्या हो जब आप एक बुलेट ट्रेन में सफर कर रहे है, और उस ट्रेन में बम हो ऐसीं ही स्थिति को यह मूवी में दिखाया गया है | Bullet Train Exploison (2025).

यह भी पढ़ें: 2025 की सबसे डरावनी Hollywood Movie – Final Destination Bloodlines

Movie Explained

Bullet Train Exploison
Image Credit: Bullet Train Exploison (2025) – Used under Fair Use for Review Purpose

Hayabusa No. 60 नाम के एक बुलेट ट्रेन अपने सफर Tokyo के लिए रवाना होती है |
उसमें कई लोग बैठे होते है | कुछ हाई स्कूल के स्टूडेंट और Politician, Youtuber और एक बड़े बिज़नेस भी जा रहे होते है |
जैसे ही ट्रेन 300 km/h की स्पीड पर होती है – कंट्रोल रूम में एक कॉल आता है | Hayabusa No. 60 ट्रेन में बम लगा
दिए गए है | अगर ट्रेन 100 km/h से कम स्पीड में होगी तो बम ब्लास्ट हो जायेगा | उसने एक माल गाड़ी में भी बम लगाया
होता है | कुछ देर बाद वह माल गाड़ी सच में ब्लास्ट हो जाती है | वह आदमी दुबारा कॉल कर देता है – और 100 बिलियन येन का डिमांड करता है | लेकिन Government उसकी यह डिमांड को नहीं मानते | यह खबर सुनकर ट्रेन में बैठे लोग बहोत ज्यादा घबरा जाते है – शहर में यह बात तेजी से फ़ैल जाती है |

सैकड़ों – लोगो की जान खतरे में

ट्रेन में बैठा एक Youtuber अपना Channel का उपयोग करता है |
वह Online लोगो से मदद मांगता है | वो एक पोर्टल बनाता है – जहाँ लोग Donation दें सकें | जापान के सभी लोग उसकी
मदद करने लगते है |

Master Mind कौन है?
Bullet Train Exploison
Image Credit: Bullet Train Exploison (2025) – Used under Fair Use for Review Purpose

उसी बुलेट ट्रेन में बैठी एक हाई स्कूल की स्टूडेंट जिसका नाम Yuzuki होता है |
वही इस Bullet Train Exploison की Master Mind होती है |

क्यों करती है?

Yuzuki अपने पिता से बदला लेने के लिए ये प्लान करती है |
बहोत पहले जब एक ट्रेन में बॉम्ब ब्लास्ट होता है | जिसमें बहोत सारे लोग मारे गए थे, जब पुलिस उस आतंकवादी तक
पहुंचती है – तब वह आतंकवादी खुद को ही बॉम्ब से उड़ा लेता है | Government ये नहीं दिखाना चाहती की वह आतंकवादी
को पकड़ने में नाकाम हो गयी | इसलिए उन्होंने झूठी खबर फैला दी – की Yuzuki के पिता ने ही आतंकवादी को मारा था |
पूरी दुनिया उसके पिता को हीरो समझती थी | वह सभी को सच बताने के लिए ऐसा करती है | उसके पिता जिस आतंकवादी
को झूठी खबर में मारा था | Yuzuki उसी आतंकवादी के बेटे के साथ यह सब प्लान बनाती है | ट्रेन में बॉम्ब लगाने वाला
और बॉम्ब बनाने वाला उसी आतंकवादी का बेटा होता है |

Bullet Train Exploison
Image Credit: Bullet Train Exploison (2025) – Used under Fair Use for Review Purpose

रेस्क्यू ऑपरेशन

अब रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू हो जाता है | सबसे पहले जिस डिब्बे में बॉम्ब लगा होता है, उसे चलती ट्रेन से अलग
कर दिया जाता है | लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं होता हैं – अब भी बहोत सारे लोगों की जान खतरे में होती हैं |
उन सभी लोगों को बचाने के लिए कंट्रोल रूम में एक आदमी यह प्लान बनता है – की वह एक नई ट्रेन को उस ट्रेन
के साथ चलाएंगे ताकि लोगों को Hayabusa 60 से दूसरी ट्रेन में शिफ्ट करके उन सभी का जान बचा लिया जाए |

Bullet Train Exploison
Image Credit: Bullet Train Exploison (2025) – Used under Fair Use for Review Purpose

एक नई ट्रेन Hayabusa के बगल में आ जाती हैं | दोनों की गति समान रखी जाती हैं, दोनों ट्रेन के बीच में एक ब्रिज
बनाया जाता है, सभी लोग बहोत हिम्मत के साथ एक – एक करके कांपते हुए क़दमों के साथ दूसरे ट्रेन में जाने लगते हैं |

Movie के अंत में

9 लोग अभी भी हायाबुसा ट्रेन में ही फंसे होते है | अब 9 लोग को सुरक्षित बचाने के लिए एक जबरदस्त प्लान बनाया
जाता है – ट्रेन के एक डिब्बे को अलग कर देते हैं, जिसके अंदर बॉम्ब होने का खतरा था | जिस डिब्बे में वह 9 लोग
होते है, उस डिब्बे को भी अलग करके ठीक उसी समय ट्रेन का ट्रैक भी स्विच कर देते हैं, जिससे ट्रेन का इंजन एक
दूसरे ट्रैक पर चलने लग जाता हैं और जिस डिब्बे में 9 लोग होते हैं वह पहले ट्रैक पर रह जाता है | इंजन बुरी तरह से
ब्लास्ट हो जाती है और वह 9 लोग को सुरक्षित बचा लिया जाता है | Yuzuki को पकड़ने के लिए पुलिस भी पहुंच जाती
है और उसे गिरफ्तार कर लेती है और इसके साथ Bullet Train Exploison की कहानी भी ख़तम हो जाती हैं |

Bullet Train Exploison
Image Credit: Bullet Train Exploison (2025) – Used under Fair Use for Review Purpose

फिल्म का नाम: Bullet Train Explosion (2025)

डायरेक्टर: Shinji Higuchi

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

1 thought on “मौत से दौड़ती ट्रेन – Bullet Train Exploison (2025) Explained”

Leave a Comment