---Advertisement---

Howl (2015) – Hollywood Horror Movie Explained in Hindi

Howl (2015)
Image Credit: Howl (2015) – Fair Use (Review Purpose)

Howl – Movie Explained

एक पैसेंजर ट्रेन आधी रात को लंदन से ईस्टबरो के लिए रवाना होती है |
अचानक से ट्रेन जंगली इलाके में रुक जाती है | जब ड्राइवर ट्रेन को चेक करने के लिए बाहर निकलता है, तब वह देखता है –
की एक हिरण मरा हुआ ट्रेन के पहियों में फंसा हुआ है | जैसे ही वह उसे निकालने की कोशिश करता है, उसे लगता है, की
उसके पीछे कोई है – तभी जंगल से एक भयानक जानवर निकलता है, और ड्राइवर को बेरहमी तरीके से मार देता हैं |

यह भी पढ़ें: मौत से दौड़ती ट्रेन – Bullet Train Exploison (2025) Explained

Ek भयानक जानवर

Howl (2015)
Image Credit: Howl (2015) – Fair Use (Review Purpose)

अंदर बैठे सभी लोग को पता चलता है, आपातकालीन टीम तूफान के कारण घंटों तक ट्रेन पर नहीं पहुँच पाएगी | सभी पैसेंजर
बाहर निकलने का फैसला करते है, लेकिन एक टिकट कलेक्टर जिसका नाम Joe होता है | वह सबको ऐसा करने से मना कर
देता है, क्योंकि यह बहोत जोखिम भरा होता है, लेकिन सभी पैसेंजर मिलकर Joe को बाहर जाने के लिए राजी कर लेते हैं |
सब लोग एक साथ मिलकर धीरे – धीरे ट्रेन से उतर कर आगे बढ़ने लगते हैं | थोड़ी दुरी पर जाकर Joe और उसके साथ काम
कर रहीं Ellen को ड्राइवर का मरा हुआ शरीर दिखता है, जिसे बुरी तरह से चीर – फाड़ किया होता है | यह देखकर वे दोनों बहोत
ज्यादा डर जाते है, वह भागकर सभी पैसेंजर को ट्रेन पर चढाने लगता है, तभी जंगल से एक बहोत डरावनी आवाज़ आती है |
सभी पैसेंजर्स चढ़ जाते है – लेकिन एक महिला का पैर पकड़कर वह भयानक जानवर बाहर खींचने लगता हैं, लेकिन सभी पैसेंजर
मिलकर उस महिला को अंदर खींच लेते है, लेकिन वह जानवर उसे काट लेता है जिससे वह घायल हो जाती हैं |

Howl (2015)
Image Credit: Howl (2015) – Fair Use (Review Purpose)

पहला हमला

सभी पैसेंजर बहोत ज्यादा घबरा जाते है, तभी वह महिला जिसे वह जानवर ने काटा था | वह कहती है – वह कोई जानवर
नहीं आधा इंसान और आधा जानवर Werewolf था | सभी पैसेंजर मिलकर उस महिला के जख्म पर पट्टी बाँध रहे होते है |
Joe भी मदद के लिए संपर्क करता है, लेकिन उसे कोई जबाब नहीं मिलता | वह जानवर भी ट्रेन के अंदर घुसने की कोशिश
कर रहा होता है | जब वह जानवर ट्रेन की छत पर होता है, तभी एक महिला पैसेंजर का फोन बजने लगता है, वह घबराहट
में फ़ोन उठा कर मदद मांग ही रही होती है – तभी वह भयानक जानवर खिड़की तोड़ का उस महिला को ले जाता है |

दूसरा हमला

सभी पैसेंजर मिलकर ट्रेन के खिड़की और दरवाजे को मजबूती से बंद कर लेते हैं | सभी में से एक पैसेंजर गायब होता है |
वह पैसेंजर बाथरूम गया होता है, तभी अचानक से वह जानवर बाथरूम की छत तोड़कर अंदर आ जाता है और उस
पैसेंजर को मार देता है | Joe उस पैसेंजर को बचाने के लिए आता है, लेकिन वह जानवर उसपर भी हमला कर देता है,
सभी पैसेंजर मिलकर Joe को अंदर खींच लेते है और दरवाजे बंद कर देते है, वह जानवर दरवाजा तोड़कर अंदर आ
जाता है, और सभी पर हमला कर देता हैं, लेकिन सभी पैसेंजर मिलकर उस जानवर को मार देते हैं |

Howl (2015)
Image Credit: Howl (2015) – Fair Use (Review Purpose)

उस जानवर Werewolf के हाथ में अंगूठी होता है, जिससे सभी लोग समझ जाते है, यह Werewolf पहले एक इंसान था |
एक पैसेंजर यह सोचकर Werewolf के काटने से कोई भी इंसान Werewolf बन जाएगा, एक महिला जिसे Werewolf
ने काट लिया था, उसे मारने की कोशिश करता है, लेकिन सभी लोग उस पैसेंजर को बाँध देते है, और उस महिला को
भी बाँध देते है, अगर वह Werewolf बन भी गयी तो किसी को नुकसान न पहुंचा पाए |

Werewolf से बचने की कोशिश

Werewolf मरने से पहले जोर से चीखता है, जिससे जंगल के अंदर सभी Werewolf ट्रैन की और बढ़ने लगते हैं |
एक पैसेंजर जिसका नाम Billy है, वह ट्रेन को ठीक करने के लिए बाहर जाते है, जब वह ट्रेन को ठीक कर रहा
होता है, उसके साथ एक और पैसेंजर जंगल से कोई मदद के लिए बुला रहा है, जब वह उसे ढूंढने के लिए जंगल
के अंदर जाता है, वह देखता है – एक Werewolf एक पैसेंजर को ज़िंदा खा रहा है, वह भागने लगता है, लेकिन
Werewolf का झुंड उसे बुरी तरह से मार देता है | Billy ट्रेन को ठीक कर देता है, और ट्रैन चलने भी लगती हैं |
तभी एक वेयरवोल्फ एक पैसेंजर को पकड़ लेता है, वहां एक और पैसेंजर होता है, लेकिन वो उसे बचाना की
जगह उसे बाहर धकेल देता है, जिससे वह पैसेंजर मर जाती है |

अंत में….

Howl (2015)
Image Credit: Howl (2015) – Fair Use (Review Purpose)

जिस महिला को वेयरवोल्फ ने काटा था, वह महिला पूरी तरह से एक Werewolf में बदल जाती हैं | वह महिला अपने
पति को मार देती है, एक और पैसेंजर पर हमला करती है, तभी Joe उस महिला Werewolf को मार देता है, कुछ
गड़बड़ी के कारण ट्रेन एक बार फिर रुक जाती हैं, Werewolf भी ट्रेन पर चढ़ने लग जाते है, एक पैसेंजर भागने के
लिए Joe और Ellen को फंसा देता है, और मरने के लिए छोड़ देता है | Billy वहां आ जाता है, और आग लगा कर
कुछ Werewolf को मार देता है, लेकिन वह भी मारा जाता है | Joe और Ellen जंगल में भाग जाते हैं | Werewolf
भी उनका पीछा करता है – Joe को महसूस होता है, कि वे दोनों बच नहीं पाएँगे | Joe पीछे रह जाता है, और Ellen
को वहां से जाने के लिए कहता है | Ellen बहोत ज्यादा भावुक हो जाती है | Joe बहादुरी से लड़ता है, और मारा जाता
है | Ellen भी सुरक्षित ईस्टबोरो स्टेशन तक पहुँच जाती है, और अंत में वह मतलबी पैसेंजर भी मारा जाता है, जिसने
सबको मरने के लिए छोड़ दिया था – और इसके साथ Howl (2015) Movie की कहानी भी समाप्त हो जाती हैं |

अगर मेरी Howl Movie Explained में कुछ गलतियाँ है, तो कृपया अपना सुझाब जरूर दें, मैं आपके सुझाव के अनुसार बदलाव करूँगा |

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

1 thought on “Howl (2015) – Hollywood Horror Movie Explained in Hindi”

Leave a Comment