Sharda Sinha Health Update: मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा की हालत काफी ज्यादा गंभीर है। फिलाहल वे वेंटिलेशन पर है. उनके बारे में उड़ रही गलत अफवाहों को उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने साफ साफ बताया की अभी मेरी माँ शारदा सिन्हा जीवित है और वो अभी अपने हालातो से लड़ रही है. लेकिन एक डर सा बना हुआ है।
Bihar के – मशहूर लोकगायिका पद्मश्री शारदा सिन्हा की तबियत काफी ज्यादा ही गंभीर चल रही है. पिछले १० दिनों से शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती है. दिल्ली एम्स में शारदा सिन्हा का इलाज चल रहा है.
शारदा सिन्हा की तबियत को लेकर सोशल मीडिया पर फेल रही अफवाहों पर उनके बेटे अंशुमान ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा की अभी तक कुछ ही घंटे में मेरे पास १०० से अधिक कॉल आ चुके है. लगातार फ़ोन आते ही जा रहे है. लोग बहुत ही ज्यादा परेशां हैं की शारदा सिन्हा मरने की अफवाहे फैला रहा है.
उन्होंने वीडियो में यह भी बताया की शारदा जी अभी वेंटिलेटर पर हैं. और उनसे कुछ ही देर पहले मुलाकात भी हुई है. वो अभी अपने हालातो लड़ रही है. डर बना हुआ है, लेकिन शारदा जी अभी जीवित है.
PM नरेंद्र मोदी के फोन के बारे में मां को बताया
अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन किया था. उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा और एम्स डायरेक्टर से बात की और उन्होंने मुझसे पूछा कि शारदा जी कैसी हैं। मैंने उसे सारी जानकारी दे दी. उन्होंने कहा कि छठी मैया उन पर कृपा करेंगी, उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया, उन्होंने एम्स डायरेक्टर जी को भी फोन किया था.
फर्जी खबरें फैलाने वालों को दी सलाह
अंशुमान ने कहा कि कुछ लोगों को झूठी खबरें फैलाने की आदत होती है। उन्हें इसमें मजा आता है। कल मैंने झूठी खबरें फैलाने वालों की क्लास भी ली। इनमें अच्छे नाम भी हैं।
कुछ न्यूज चैनल भी हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। जब तक आप पुष्टि न कर लें। उन्होंने कहा कि जब मैं यहां यह बताने के लिए उपलब्ध हूं कि यह मेरी मां की पोस्ट है, तो आपको इसे देखने के बाद ही कुछ कहना चाहिए।
आप सभी अपनी दुआएं भेजें। अंशुमान ने कहा, “एम्स निदेशक ने भी मुझे समझाया कि एक बात याद रखना कि वह बेहोश हैं, लेकिन आप उनकी पीठ में जो सोचते हैं, उसका असर मरीज पर होता है। यह मेडिकल साइंस से भी स्वीकृत है। जो भी पोस्ट कर रहा है कि उनका निधन हो गया है, वह अब नहीं रहीं।
यह उनकी इच्छा होगी, तभी वे ऐसा लिख रहे हैं। अगर वे जानकारी के अभाव में ऐसा कर रहे हैं, तो उनसे अनुरोध है कि ऐसा न करें। यह समय निगेटिव खबरों का नहीं है। वह अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। इस समय भी टीआरपी और व्यूज बढ़ाने के लिए काम न करें।”
अंशुमान ने कहा कि समय नाजुक है, लेकिन आप सभी को साथ देना चाहिए। यह बहुत महत्वपूर्ण है। अभी छठ पूजा का समय है। हम सभी लोग माँ के गीत सुनकर छठ मनाते थे। छठ मनाने वाले हर व्यक्ति को माँ के लिए प्रसाद भी लेना चाहिए। माँ ने जो सेवाएँ दी हैं, उनका सम्मान करें। झूठी खबरों का समर्थन न करें। मैं भविष्य में ऐसी कोई भी अपडेट दूँगा।
Bihar के Supaul जिला में जन्म :शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को सुपौल के हुलास गांव में हुआ था। 1970 में उनकी शादी बेगूसराय में हुई थी। उनकी शादी बिहार शिक्षा सेवा के अधिकारी ब्रज किशोर सिन्हा से हुई थी, जो सिम्हा गांव के निवासी थे। इसी साल 22 सितंबर को 80 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। शारदा सिन्हा खुद भी प्रोफेसर थीं और 5 साल पहले ही रिटायर हुई थीं।
पद्म भूषण से हैं सम्मानित शारदा सिन्हा : 1991 में कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2000 में शारदा सिन्हा को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2006 में उन्हें राष्ट्रीय अहिल्याबाई देवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इसके बाद 2018 में नरेंद्र मोदी सरकार के तहत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जो भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
Sharda Sinha के लोकप्रिय छठ गीत
1. “हो दीनानाथ”
ये गाना छठ व्रत रखने वाली महिलाओं की भावनाओं को व्यक्त करता है। इसमे एक भक्त की विनम्र प्रार्थना है जो सूर्य देव और छठी मैया के प्रति श्रद्धा और समर्पण को दिखाती है। इस गाने में उनकी आवाज और भी पवित्र लगती है और सुनने वाले का दिल छू लेती है।
इस गाने में गांव की प्रकृति और नदियों का जिक्र है, जो छठ पूजा के लिए लोगों के विशेष लगाव को दिखाता है। जब भी ये गाना बजता है, लोग अपने गांव और मिट्टी से जुड़ जाते हैं यादों में खो जाते हैं। शारदा जी ने इस गाने के माध्यम से हर बिहारी का दिल जीत लिया है।
3. उगा हो सूरज देव”
इस गाने में लोग सूर्य देव से प्रार्थना करते हैं कि वो अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। इस गाने में शारदा जी की आवाज में एकदुम अलग ही मिठास और भावना है जो हर एक सुनने वाले के दिल तक पहुंचती है। इस गाने को सुनते ही लगता है जैसे पूरी कायनात हमारी भक्ति में डूब गई है।
2 thoughts on “Sharda Sinha Health Update: शारदा सिन्हा जिंदगी और मौत से लड़ रही है , लेकिन वो अभी जीवित हैं। बेटे अंशुमान ने कहा- दुआ कीजिए”