Explained

Stranger Things Season 5 Episode 3 – अपसाइड डाउन के अंदर Vecna की बनाई हुयी दिवार को Hopper और Elevan
काटने की कोशिश कर रहे होते है | मगर दोनों से यह चीज़ नहीं हो पाती है, तभी अचानक से दूर से आवाजें आने लगती है, मिलिट्री
को पता चल जाता है, की Elevan और Hopper उसी जगह पर हैं, साथ में मिलिट्री के गाड़ी के ऊपर एक डिवाइस लगा हुआ है |
जिससे Elevan अपनी पावर यूज़ नहीं कर पाती है, और उसे काफी ज्यादा तकलीफ भी होने लगती है |
यह भी पढ़ें: Stranger Things Season 5 Episode 2 – Explained in Hindi
यह भी पढ़ें: Stranger Things Season 5 Episode 1 – Explained in Hindi
Next Scene

Joyce अपने बेटे Will और Robin को ढूंढ रही होती है, और वह दोनों रास्ते ही मिल जाते है, जिसके बाद Joyce इन दोनों को
काफी ज्यादा डांटती है, Will की जान को खतरे में डालने के लिए – तब Will को गुस्सा आ जाता है, अपनी माँ पर ही चिल्ला देता
है, और उन्हे कहता है – की आपका प्लान बेकार था और हमारे प्लान से हमें कुछ तो पता चला है | जिसके बाद सब शांत हो
जाते हैं |
Next Scene

Holly के स्कूल में एक लड़का जो Holly को धमकाता है – Derek उसे भी Henry यानि Vecna दिख रहा होता है | तभी Holly
जो Henry यानि Vecna के घर में बहोत ख़ुशी से रह रही है | Vecna ने उसे अपने घर का पूरा कंट्रोल दिया हुआ है, और वह
Holly को यह भी कहता है, की जल्द Derek को भी यहाँ लेकर आयेगा और उसे भी दानव से बचाएगा | Henry को बाहर कुछ
काम होता है, जिस वजह से वह Holly को घर में अकेले छोर देता है, और उसे खेलने के लिए बहोत सारा सामान भी देता है, और
एक चेतावनी देता है, की जंगल में न जाये वहां खतरनाक दानव है |
Next Scene

अपसाइड डाउन में मिलिट्री Elevan और Hopper को ढूंढ रहे होते है, वही दोनों एक जगह छुप होते है – मिलिट्री के उस डिवाइस से Elevan को बहोत ज्यादा तकलीफ होता है – तभी मिलिट्री को Hopper की एक चाकू मिल जाता है, जिसे Hopper देख लेता है, और वह मिलिट्री पर फायरिंग कर देता है, उस डिवाइस को भी बंद कर देता है, फिर Elevan बाहर निकलती है, और मिलिट्री वालो की धज्जियां उड़ा देती है |
Next Scene

Will सबको अपनी हाई माइंड वाली सिचुएशन सबको बिस्तार से बताता है, वह यह भी बताता है, की Vecna का अगला शिकार
Derek है, जो Holly का क्लासमेट है, जिसके बाद ये सब प्लान बनाते है, की Derek के घर में जाल बिछाएंगे और जब
डीमोगार्गन Derek को लेने आएगा तब उस टाइम पर यह लोग डीमोगार्गन को काफी घायल कर देंगे, और उसके अंदर एक
ट्रैकर फिट कर देंगे – ताकि जब डीमोगार्गन वापस अपसाइड डाउन के अंदर जाएगा तब ट्रैकर की मदद से वो लोग पता लगा
लेंगे की Vecna कहाँ पर हैं |
Next Scene

Holly जो Vecna के घर में ख़ुशी से रह रही है, और काफी मस्ती कर रही होती है, तभी अचनाक से दरवाजे पर कोई नॉक
करता है, जब Holly बाहर जाकर चेक करती है, तो उसे कोई नहीं मिलता है, मगर घर के मेल बॉक्स के अंदर एक चिट्ठी होती
है – जिसमें लिखा होता है, मुझे तुम्हारी मदद चाहिए, मुझसे जल्दी मिलो – चिट्ठी में नाम Henry का लिखा होता है, और उसमें
पूरा एक मैप भी बना होता है, और एक कम्पास भी दिया होता है |
Next Scene

अपसाइड डाउन के अंदर Hopper और Elevan ने मिलिट्री के एक आदमी को पकड़ा होता है, उससे जानकारी निकालने के
लिए – लेकिन वह आर्मी कुछ नहीं बताता – जिस वजह से Elevan उसके दिमाग के अंदर झांकती है – जहाँ उसे Dr. Kay के
और मिलिट्री बेस के बारें में पता चलता है, और साथ ही एक गुप्त दरवाजा मिलता है – Elevan उस गुप्त दरवाजे को खोलने
की कोशिश करती हैं जिस वजह से उसे जोर से झटका लगता है, और वह याद से वापिस आ जाती है, Elevan का अनुमान
होता है, की Vecna उसके अंदर है, और मिलिट्री ने उसे पकड़ रखा है |
Next Scene

Mike और Lucas स्कूल जाते है, जहाँ Lucas अपनी बहन से मदद मांगता – क्योंकि Lucas की बहन Derek की अच्छी दोस्त
हुआ करती थी – Mike और Lucas चाहते है, की Lucas की बहन Derek की घर में घुसे और उसकी प्लान में मदद करे, और
Lucas की बहन मान भी जाती है |
Next Scene

Robin और Will भी हॉस्पिटल जाते हैं – जहाँ Robin कई सारी नींद की गोलियां चुराती है, ताकि Lucas की बहन किसी खाने में
मिलाकर Derek और उसके परिवार को सुला देंगी – और उसके परिवार को किसी और जगह छुपा देंगे, और डीमोगार्गन को
उसके घर में ही मारेंगे |
Next Scene

Murray भी कई सारी सप्लाई लेकर आता है, जिससे Derek के घर में कई सारे जाल बिछाएंगे – जिस ट्रैकिंग डिवाइस को पहले
रेडियो वाली वैन पर लगाया गया था – उसे Dustin खोलकर Steve के गाड़ी के ऊपर लगा देता है, क्योंकि Steve की गाड़ी
काफी फ़ास्ट होती है |
Next Scene

Nancy शॉटगन के बुलेट्स के अंदर ट्रैकर डाल देती है, क्योंकि जब वो डीमोगार्गन पर फायर करेगी – तब वह ट्रैकर डीमोगार्गन
के अंदर फिट हो जाए, और Vecna का पता लगा पाए – और इसी चीज को जब Nancy प्रैक्टिस कर रही होती है, तब Jonathan
जिसके हाथ में एक अंगूठी होती है, जो शायद Nancy को सीजन के अंत में प्रपोज़ के लिए होगा |
Next Scene

Holly भी फैसला करती है, की Henry को बचाने जंगल में जाएगी – और वह Henry का कुछ सामान लेकर की मदद के लिए
जंगल में चली भी जाती है |
Next Scene

Lucas के बहन जो रात को Derek के घर में जाकर उसके परिवार को Pie में नींद की गोलियां मिलाकर खिला देती है, सब खा लेते है, मगर Derek की बहन Pie खाने से मना कर देती है – जिस वजह से Lucas की बहन को मजबूरन एक बेहोशी का इंजेक्शन Derek की बहन को लगाना पड़ता है – और बाहर इंतेजार कर रहे सभी लोग मिलकर Derek और उसके परिवार को फार्म हाउस में रख देते है, और सबलोग मिलकर Derek के घर में जाल बिछाने लगते हैं |
Next Scene

Will और Joyce जो फार्म हाउस के बाहर होते हैं, अपनी बदतमीज़ी के लिए Will अपनी माँ Joyce से माफ़ी मांगता है,
जिसके बाद इन दोनों के बीच में सारी चीज़ सही हो जाती हैं |
Next Scene

डीमोगार्गन भी आ जाता है Derek के घर पर सबलोग तैयार होते है, सबसे पहले Lucas हमला करता है, फिर Mike बड़े गड्ढे में
धकेल देता है जिसके निचे कांटे वाले तार लगे हुए थे – और Jonathan उसपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा देता है, जिससे वह
डीमोगार्गन जलने लगता है, और तभी Nancy भी उसपर फायर कर देती है, जिससे उसके अंदर ट्रैकर फिट हो जाता है,

जब डीमोगार्गन बाहर भागने लगता है, Nancy, Jonathan, Steve और Dustin उसका पीछा करने लगते है, वही फार्म हाउस
पर भी डीमोगार्गन का समूह बढ़ने लगता है, इस चीज़ का पता Will को पहले चल जाता है, और सबको चेतावनी दे देता हैं |
Ending
Holly जो जंगल को पार करके एक गुफा की दीवार पर पहुँचती है, तो वहाँ उसे Max मिलती है, और इसके साथ ही Stranger Things Season 5 Episode 3 खत्म हो जाती है |

Stranger Things Season 5 Episode 3 को मैंने अच्छे से Explained करने की पूरी कोशिश की है, अगर फिर भी इस में कुछ कमिया है तो जरूर बताए |







1 thought on “Stranger Things Season 5 Episode 3 – Explained in Hindi”