– वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL 2025) में भारत और पाकिस्तान का मैच होना था। – लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने से इनकार कर दिया।
– शुरुआत में माना गया कि यह फैसला आतंकवादी हमले के बाद लिया गया। – लेकिन बाद में सामने आया कि असली वजह पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के बयान थे।
– सूत्रों के अनुसार, अगर शाहिद अफरीदी टीम का हिस्सा नहीं होते तो भारत मैच खेल लेता। – भारतीय खिलाड़ियों का कहना था कि अफरीदी ने देश के खिलाफ बातें कही हैं, ऐसे में खेलना मुश्किल है।
– भारत के बड़े स्पॉन्सर EaseMyTrip ने भी मैच से हाथ खींच लिया। – उनका कहना था – “आतंकवाद और क्रिकेट साथ नहीं चल सकते।
– इस घटना के बाद फिर वही सवाल उठा क्या खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए?
– कुछ लोग मानते हैं कि खेल को राजनीति से दूर रहना चाहिए। – वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जब बात देश और सुरक्षा की हो, तो खेल भी एक संदेश बन जाता है।
– क्या भारत का बहिष्कार सही था? – या खिलाड़ियों को खेल भावना दिखानी चाहिए थी?