Final Destination 3 एक ऐसी फिल्म जहां कोई भुत और विलन नहीं बल्कि अदृश्य मौत है, जो लोग मौत से बच जाते है उसे वापिस ले जाने के लिए मौत खुद पीछा करती है, Final Destination यही दिखाती है की मौत सबको आनी है, उससे बचना नामुमकिन है |
Final Destination 1, Final Destination 2 aur Final Destination 3 – तीनों ही फिल्म एक अलग ही हॉरर experience देती हैं, जहाँ मौत का खेल कभी ख़तम नहीं होता वो नया प्लान बन कर आती है |
Movie Explained

शुरुआत में वेंडी अपने फ्रेंड के साथ पार्क में होती है, उसे वहां पर अजीब लग रहा होता है, उसके फ्रेंड रोलर कोस्टर पर चढ़ने के लिए कहते है, लेकिन वेंडी चढ़ना नहीं चाहती – लेकिन फिर अपने बेस्ट फ्रेंड केविन के कहने पर चढ़ जाती है |
वेंडी वहां फोटो ले रही होती है – तभी वहां के सिक्योरिटी उसे मना कर देता है, यहां फोटो लेना मना है |
केविन के सामने वाली सीट पर “चिंगम” लगी होती है, जो उसके हाथ से चिपक जाती है |
रोलर कोस्टर स्टार्ट हो जाता है – उसी पर बैठा उसका एक फ्रेंड अपना एक कैमरा निकाल लेता है – लेकिन जैसे ही रोलर कोस्टर लॉन्ग टर्न लेती है, तब उसका कैमरा उसके हाथ से छूटकर निचे वाले ट्रैक पर अटक जाता है, जब रोलर कोस्टर उसके ऊपर से गुजरता है – तब बहोत बड़ा एक्सीडेंट है, जिसमें सबकी मौत हो जाती है |
Final Destination 1 – “Ek Vision Jisne Badal Di Sabki Kismat — Jab Maut Pehle Se Tai Thi”
Final Destination 2 – “Final Destination 2: Jab Maut Ne Har Kisi Ko Target Banaya”
वेंडी का सपना
ये सब कुछ वेंडी विज़न में देख रही थी, अभी वो बैठी ही थी, की तभी – वही सिक्योरिटी उसके पास आता है – जिसने उसे कैमरा इस्तेमाल करने से मना किया था |
तभी केविन के हाथ में चिंगम चिपका हुआ देख, उसे अहसास होता है ये उसका बुरा सपना नहीं बल्कि उसने भविष्य देख लिया |
वो काफी घबरा जाती है, और जोर – जोर से चिल्लाते हुए कहने लगती है, यह क्रैश होने वाली है |
उसके घबराने की वजह से मैनेजमेंट को उसे बाहर निकालना पड़ता है, जिससे उसके फ्रेंड भी उतर जाते है |
लेकिन उसके दो फ्रेंड अभी भी बैठे होते है – वेंडी के बहोत कहने पर भी वे लोग नहीं उतरते |
तभी वेंडी के आंखों के सामने ही – वो रोलर कोस्टर अपने ट्रैक से उतर जाता है, और उसके फ्रेंड मारे जाते है |
अब मौत करती है – उन सबका पीछा
वेंडी को इस एक्सीडेंट से काफी दुख होता है, जब वो केविन से मिलती है – केविन उसे बताता है की जैसा उसके साथ हुआ है, पहले भी Final Destination 1, Final Destination 2 में किसी के साथ हो चूका है, और जितने भी लोग एक्सीडेंट से बचे थे, बाद में उन सबकी दर्दनाक तरीके से मारे गए थे |
केविन वेंडी को बहोत समझाता है – लेकिन वेंडी उसे मजाक मान कर चली जाती है |
वेंडी घर जाकर अपने दो फ्रेंड की तस्वीरों को देखती है, लेकिन उसे कोई क्लू नहीं मिलता – जिससे मौत का कारण पता चल सकें |
इसके बाबजूद, वह उन्हें फ़ोन करती है – लेकिन उसके फ्रेंड टैनिंग सैलून जाने के कारण फ़ोन नहीं उठाते |
वहां उसके फ्रेंड गलती कर देते है – वे टैनिंग बेड का टेम्परेचर खुद ही सेट करके उसमें लेट जाती है, और सबसे बड़ा गलती जब उस मशीन के स्टेबलाइजर पर अपने ड्रिंक को रख देती है |
ड्रिंक स्टेबलाइजर में गिर जाती है – जिसकी वजह से उसमें शॉर्ट सर्किट हो जाता है |
फिर अपने आप ही, वोल्टेज बढ़ने की वजह से टेम्परेचर भी बढ़ जाता है, वो निकलने की कोशिश करती है – तभी एक वुडन बोर्ड निचे की तरफ गिरता है, और उन दोनों के बेड के निचे फस जाता है |
जब टेम्परेचर अपनी लिमिट क्रॉस कर जाता है – तब उसमें आग लग जाती है, और वे दोनों जिंदा ही जल जाती है |

मौत से बचने की कोशिश
उन दोनों की मौत के बाद, वेंडी को विश्वास हो चुका था |
मौत उसके आसपास ही है, वेंडी और केविन मिलकर पता लगाने की कोशिश करते है, की अगली बारी किसकी है |
लेकिन मौत को मात देना आसान नहीं, उन सबकी बहोत मेहनत के बाद भी जिस लोग को भी वे लोग बचाते है |
मौत उसे किसी ना किसी तरीको से मार देती है – अब बारी वेंडी की बहन की होती है |
उसकी बहन एक Festival में गयी थी, वेंडी जल्दी से Festival के लिए निकल पड़ती है – तभी उसकी कार का रेडियो अपने आप चालू हो जाता है, और उसमें सांग बजने लगता है ”There is someone walking behind you” जब वो वहां पैर पहुचती है |
तभी कुछ लड़के एक घोड़े के पीछे पटाखा जला देते है, जिसकी वजह से घोडा बोखला कर भागने लगता है |
उस घोड़े की रस्सी वेंडी की बहन के गले में फंस जाती है, और घोडा उसे भी अपने साथ घसीटने लग जाता है – वो एक एरो से टकराने वाली होती ही है, की तभी समय पे उस रस्सी को काट देता है, और वेंडी की बहन की जान बच जाती है | अब मौत को टालने के बाद वो दूसरे पर चल जाती है |
केविन और वेंडी एक दूसरे को बचा लेते है, लेकिन उसके दो और फ्रेंड मारे जाते है |

Ending….
5 महीने बाद, वेंडी मेट्रो पर होती है – तभी वहां एक आदमी वही सॉन्ग गाने लगता है ”There is someone walking behind you” उस सॉन्ग को सुनकर वो परेशान हो जाती है |
उस मेट्रो में उन सभी location का पोस्टर लगे थे, जहां – जहां पर उसके फ्रेंड मरे हुए थे – वो एक स्टेशन पहले उतर जाती है, उसे वहां कुछ ठीक नहीं लग रहा था, उसे वहां पर उसकी बहन और केविन भी मिल जाता है |
वे तीनो एक दूसरे मेट्रो में चढ़ जाते हैं, अचानक मेट्रो ट्रैक से उतर जाता है, और दर्दनाक तरीके से वेंडी की बहन मारी जाती है – फिर केविन और लास्ट में वेंडी की भी मृत्यु हो जाती है |
ये सब वेंडी का एक सपना था, यानि उसने दोबारा भविष्य देख लिया था |
वेंडी समझ जाती है, उन तीनो को एक साथ मारने के लिए – मौत ने एक खतरनाक प्लान बनाया है |
उसकी बहन और केविन उसके चेहरे देख कर समझ जाते है, की उनकी भी मौत अब ज्यादा दूर नहीं है, तीनो मेट्रो को रोकने की बहोत कोशिश करते है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होता और वह तीनो ठीक उसी तरह से मारे जाते है, Final Destination 3 फिल्म समाप्त हो जाती है |





