”Demon Slayer: Kimetsu No Yaiba The Movie: Infinity Castle ने India में मचाई धूम”

एनिमे कल्चर अब सिर्फ जापान में ही नहीं रहा, बल्कि पूरी दुनियाभर में अपनी पकड़ मजबूत बना चुका है। खासकर भारत में पिछले कुछ सालों से एनीमे और मांगा का क्रेज तेजी से बढ़ा रहा है।
“Demon Slayer: Kimetsu No Yaiba The Movie: Infinity Castle” इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसने भारत में रिलीज़ होते ही धूमतहलका मचा दी। यह फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, बल्कि इंडियन फैंस के बीच एक ऐतिहासिक उत्साह भी देखने को मिलारहा है।
आइए हमलोग जानते हैं कि आखिर क्यों Infinity Castle हमारे भारत में इतनी पॉपुलर हो रही है, इसके कलेक्शन क्या हैं, और फैंस क्यों इस फिल्म के दीवाने क्यों हैं।
कहानी
सभी demons का राजा, मुज़ान किबुत्सुजी, अपने रहस्यमयी महल, Infinity Castle में छिपा हुआ है। जैसे ही डेमन स्लेयर कॉर्प्स उसे खोजने पहुँचते हैं, पूरा महल बदलने लगता है। दीवारें, फर्श और छतें अचानक अपने जगह से हिलने लगती हैं, और योद्धा एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। सभी को एक अलग जगह पर पहुँचाया जाता है और वे अपने सबसे ख़तरनाक दुश्मन का सामना करते हैं।
Demon Slayer फ्रेंचाइज़ी की पॉपुलैरिटी
“Demon Slayer: Kimetsu No Yaiba” एक ऐसा एनीमे है जिसने दुनिया भर में रिकॉर्ड बना रहा हैं। इसकी कहानी, एनीमेशन क्वालिटी और इमोशनल टच ने इसे बाकी एनीमे शोज़ से अलग बनाया है। इंडिया में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और फैन कम्युनिटी की वजह से इसका जबरदस्त फैन बेस बन चुका है।
इससे पहले भारत में रिलीज़ हुई “Mugen Train” फिल्म ने इसके क्रेज का अंदाज़ा दिया था, और अब nfinity Castle ने उस क्रेज को कई गुना बढ़ा दिया है।
3. Infinity Castle की खास कहानी
Infinity Castle आर्क Demon Slayer सीरीज़ का सबसे महत्वपूर्ण और डार्क आर्क माना जाता है। इसमें तंजीरो, नेज़ुको और बाकी डेमन स्लेयर कॉर्प्स का सामना उनके सबसे खतरनाक दुश्मन डेमन और उनके मालीक मुज़ान किबुत्सुजी से होता है।
- फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं।
- हर सीन में एनिमेशन की क्वालिटी बेहतरीन है।
- भावनाओं, त्याग और संघर्ष की गहराई को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।
यही कारण है कि इंडियन फैंस इसे मस्ट वॉच मान रहे हैं।मस्ट वॉच मान रहे हैं।
भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार, Infinity Castle ने भारत में रिलीज़ के पहले दिन में ही शानदार कलेक्शन किया।
- ओपनिंग डे पर लगभग 13 करोड़ रुपए की कमाई की।
- पहले वीकेंड तक कलेक्शन 26 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया।
- युवाओं और कॉलेज स्टूडेंट्स की भारी भीड़ ने थिएटर्स को हाउसफुल कर दिया।
यह आंकड़े दिखाते हैं कि भारत में अब एनिमे कल्चर का मार्केट बहुत बड़ा हो चुका है।
4. भारतीय फैंस का क्रेज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Twitter (X), Instagram और YouTube पर #DemonSlayer और #InfinityCastle इंडिया ट्रेंड कर रहे हैं।
- कई सिनेमाघरों में लोग कॉस्प्ले (Tanjiro, Nezuko, Zenitsu जैसे कैरेक्टर्स) करके फिल्म देखने पहुंचे।
- टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।
- कई शो एडवांस बुकिंग में ही हाउसफुल हो गए।
इससे साफ पता चलता है कि इंडियन यूथ अब हॉलीवुड से ज्यादा एनीमे कंटेंट की ओर ज़्यादा आकर्षित हो रहे हैं।
फिल्म बनाने में कितना खर्च आया?
रिपोर्टों के अनुसार, Infinity Castle के प्रोडक्शन पर लगभग 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 165 करोड़ भारतीय रुपए) का खर्च आया।
यह पैसा एनीमेशन क्वालिटी, बैकग्राउंड म्यूज़िक, वॉइस एक्टिंग और IMAX टेक्नोलॉजी जैसी चीज़ों पर लगाया गया।
परिणाम साफ है—दुनिया की सबसे शानदार एनीमे फिल्मों में से एक बनी।
Worldwide Box Office
nfinity Castle भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है।
रिलीज़ के सिर्फ दो हफ्तों में फिल्म ने $1.2 बिलियन (करीब ₹10,000 करोड़ भारतीय रुपए) की कमाई की।
यह जापान, अमेरिका और यूरोप में भी यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली एनीमे फिल्म बन गई है।
इससे यह साफ़ हो गया है कि Demon Slayer फ्रेंचाइज़ी अब ग्लोबल ब्रांड बन चुकी है।
यह भी पढ़े: Samsung Galaxy S26 Ultra: 2026 का सबसे पावरफुल फ्लैगशिप फोन






3 thoughts on “”Demon Slayer: Kimetsu No Yaiba The Movie: Infinity Castle ने India में मचाई धूम””