“Kokushibo का रहस्य: भाई Yoriichi से ईर्ष्या और Demon बनने की सच्चाई”

Anime की दुनिया के बारें में अगर बात करे तो, सबसे ज्यादा इमोशनल और पॉपुलर स्टोरीलाइन की बात करे तो Demon Slayer का नाम सबसे पहले आता है | यह सीरीज ने हमें ऐसे – ऐसे character दिखाया है जो सिर्फ लड़ाई के लिए ही यादगार नहीं बने, बल्कि उन सबकी कहानियों ने दिल को भा गए | इन्हीं सब character में से एक हैं – Kokushibo, जो Muzan Kibutsuji के बाद दूसरा सबसे खतरनाक और ताकतवर Demon हैं |
Kokushibo एक Demon ही नहीं हैं, बल्कि एक भाई, एक समुराई और एक इंसान था जो अपने ही कमजोरियों से हार गया था | उसकी journey तलवार के रास्ते से शुरू हुई और अंत में हुआ ऐसा लड़ाई जहाँ उसने अपनी सारी ताकत, उसका सारा घमंड और उसका दर्द सब उसके सामने आ गया |
यह भी पढ़े: Akaza backstory Explained: Demon Slayer के सबसे Emotional Villain की अनसुनी कहानी
Kokushibo का असली पहचान और शुरुआती जीवन
Kokushibo जब इंसान के रूप में जन्मा था | उसका असली पहचान यानि उसका असली नाम था Michikatsu Tsugikuni और वह मशहूर और सबसे ताकतवर योद्धा yoriichi का जुड़वाँ भाई था | जहाँ ईश्वर का आशीर्वाद लिए पैदा हुआ था, वही Michikatsu हमेशा अपने भाई से कमतर महसूस करता रहता था |
दोनों भाइयो ने समुराई ट्रेनिंग में माहिर हाशिल कर लिया था, लेकिन Yoriichi ज्यादा माहिर था | उसके पास Sun Breathing जैसा ताकतवर कला था, जिसने उसे Demon Slayer की दुनिया में सबसे ज्यादा शक्तिशाली योद्धा बना दिया |
वही दूसरी तरफ Michikatsu अपने भाई की छाया में जीना मंजूर नहीं था, यही ईर्ष्या उसके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ बन गयी थी |
- Yoriichi का व्यक्तित्व: शांत, ताक़तवर और सभी का आदर करना |
- Michikatsu का व्यक्तित्व: ईर्ष्यालु, महत्वाकांक्षी और अपनी कमज़ोरियों से जूझता हुआ |
इंसान से Demon बनने का सफर
Michikatsu एक उत्कृष्ट समुराई था, उसने अपनी खुद की Moon Breathing techniques तैयार कीया और बिकसित की | लेकिन जैसे – जैसे समय बीतता गया उसे अहसास हुआ, की वो समय के साथ बूढ़ा होगा और एक दिन मर जायेगा और उसके भाई yoriichi का प्रभाव हमेशा उसके ऊपर रहेगा |
तभी उसकी मुलाक़ात Muzan Kibutsuji से हुआ | Muzan ने उसे सबसे ताकतवर और अमरता का लालच दिया |
Michikatsu ने यही लालच और डर में आकर और इंसानियत छोड़कर Kokushibo, Upper Moon One, Demon बनना स्वीकार कर लिया |
Demon बनने के बाद कोकुशीबो को असीमित ताकतें मिलीं | उसकी खतरनाक तलवारबाज़ी और Breathing techniques से हर वार को चाँद जैसी धारदार लहरों में बदल देती थीं |
Demon बनने के बाद उसका उसका शरीर मजबूत बन गया था | गहरी से गहरी चोट को regenerate का लेता था, उसका तलवार मांस और हड्डियों से बना हुआ था जो उसके Demon के रूप का हिस्सा था |
सदियों से लड़ने से उसकी हर वार और चाल में बहोत अनुभव हो गया था | लेकिन सबसे डरावनी बात उसका रूप था – 6 आँखों वाला चेहरा, जो उसके Demon और उसकी जलन का प्रतिक था |
Kokushibo का अंत
खून से लथपथ और लम्बी लड़ाई के बाद Hashira की टीम ने Kokushibo को घेर लिया | उसे गंभीर चोटें आयी और वह धीरे धीरे हारने लगा | सबसे बड़ा झटका उस तब लगा जब वह मरते समय उसने अपनी सच्चाई को अपने सामने देखा और उसने महसूस किया की अपने भाई के प्रति उसकी जलन और ईर्ष्या ने ही उसकी जिंदगी तबाह कर दी, उसने अमरता पायी, ताकत पाया लेकिन कभी शांति नहीं पा सका |
उसके मरते वक़्त उसका दिल इंसान की तरह धड़क रहा था, जैसे वह अपने – आप से कहना चाहता हो – काश मैंने अपने भाई से जलन नहीं किया होता, काश में उसी के जैसा एक असल सच्चा योद्धा बना रहता |
Kokushibo की कहानी हमें ये सिखाती है |
ईर्ष्या और डर इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है | चाहे आपके पास कितनी ही ताकत क्यों न हो दिल में सुकून और संतोष नहीं वह ताकत किसी काम का नहीं हैं |
Kokushibo कौन था और उसका असली नाम क्या था?
Kokushibo का असली नाम Michikatsu Tsugikuni था | वह Yoriichi Tsugikuni का जुड़वां भाई और एक महान समुराई था, जिसने बाद में Muzan Kibutsuji के प्रभाव में आकर Upper Moon One बन गया |
Kokushibo vs Hashira की लड़ाई कैसी थी?
Kokushibo की लड़ाई Hashira के साथ बेहद खतरनाक थी | Mist, Wind, Stone Hashira और Genya ने भी उसे हराने की कोशिश की, लेकिन उसकी ताक़त और अनुभव के सामने लड़ाई बहुत मुश्किल साबित हुई |
Kokushibo एक villain है या tragic hero?
Kokushibo सिर्फ़ villain नहीं है | वह tragic hero भी है क्योंकि उसकी कहानी भाई के लिए ईर्ष्या, डर और regret से भरी हुई है |






1 thought on ““Kokushibo का रहस्य: भाई Yoriichi से ईर्ष्या और Demon बनने की सच्चाई””